{"_id":"6463d967634e305fc70cf984","slug":"rockstar-md-and-aradhana-group-will-perform-in-raahgiri-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-5451-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राहगीरी में रॉकस्टार एमडी और अराधना ग्रुप देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राहगीरी में रॉकस्टार एमडी और अराधना ग्रुप देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि, लोगों में दिख रहा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-79 में आगामी 21 मई को होने वाले राहगीरी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण वॉक-साइक्लिंग-रन के लिए अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है। जिला प्रशासन ने राहगीरी को लेकर लोगों में उत्साह को देखते हुए देसी रॉकस्टार एमडी तथा अराधना नृत्य केंद्र को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि इस बार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही खेल-कूद, मनोरंजन तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी पहले की अपेक्षा अधिक रहेगी। कार्यक्रम रविवार 21 मई की सुबह 6:30 बजे आरंभ होगा। यह एक ऐसा खुला मंच है जिस पर शहर के निवासी अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया और हर आयु के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। इस बार वॉक-साइक्लिंग-रन इवेंट के प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए पंजीकरण खुला है।