फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Robbery conspiracy hatched to grab owner's money, police arrested two accused including friend

मालिक का पैसा हड़पने के लिये रची लूट की साजिश, पुलिस ने दोस्त समेत दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery conspiracy hatched to grab owner's money, police arrested two accused including friend
गुरुग्राम। सिरहोल गांव से पैसे लेकर दिल्ली जा रहे एक शख्स से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस बाबत एक दुकान के सहायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने मालिक के करीब 190000 रुपये गबन करने के लिए लूट की वारदात का नाटक रचा था। पुलिस ने इनके पास से 189130 रुपये, दो मोबाइल फोन व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना पालम विहार में एक लूट का मामला दर्ज किया गया था। मूल रूप से दिल्ली निवासी पीड़ित नितिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी दिल्ली स्थित कापसहेड़ा में किराने की दुकान है। उसके यहां दो सालों से मूलरूप से बिहार के वैशाली निवासी मोहम्द गुलाब सहायक के रूप में काम करता है। शनिवार दोपहर गुलाब को सिरहोल गांव स्थित एक दुकानदार से 190000 रुपये लेने के लिए स्कूटी से भेजा। लेकिन कुछ समय बाद वह आकर बताया कि हथियार दिखाकर बदमाशों ने पैसे, मोबाइल फोन, स्कूटी लूट लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलसि ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में जुटे उप-निरीक्षक दिनेश कुमार ने उक्त सहायक को पूछताछ के लिये मोहम्द गुलाब को हिरासत में लिया। इस दौरान उसने बताया कि पैसे गबन करने के लिये वह दोस्त के साथ लूट की साजिश रचा और दुकान मालिक को झूठी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने मो.गुलाब व उसके दोस्त यूपी के पहोवा निवासी बालबदर शरण उर्फ नीलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed