फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   robbed 25 thousand rupees at gunpoint from the salesman of petrol pump

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर 25 हजार रुपये की लूट

Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
robbed 25 thousand rupees at gunpoint from the salesman of petrol pump
पटौदी। बिलासपुर से तावड़ू के बीच स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन को बंदूक की नोक पर लेकर 25 हजार रुपये लूट लिए। बिलासपुर थाना पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बिलासपुर-तावड़ू रोड पर मूल रूप से बुलंदशहर निवासी भूपेंद्र राघव काम करता है। वह सेल्समैन के साथ ही पेट्रोल पंप पर कैश संभालने का काम भी देखता है। भूपेंद्र ने बताया कि सोमवार सवेरे वह ऑफिस पर मौजूद था। उसी समय दो बदमाश वैगनआर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। कार सवार बदमाश सीधे उनके ऑफिस में घुस आए और पिस्तौल निकालकर उसे भयभीत कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे कैश की मांग की। बदमाश अलमारी में रखे 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी लूट की यह वारदात नजर आ रही है। इसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed