फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees submitted a memorandum demanding action against false complaints.

Gurugram News: झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 May 2026 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees submitted a memorandum demanding action against false complaints.
महाप्रबंधक से विभाग की छवि खराब करने वालों पर सख्त कदम उठाने की मांग की
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन और हरियाणा रोडवेज मिनिस्टर स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने डिपो में लगातार आ रही झूठी शिकायतों और विभाग की छवि खराब करने वाली गतिविधियों के बारे में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ लोग विभाग और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को गलत तरीके से प्रस्तुत कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




कर्मचारी नेताओं का कहना है कि महाप्रबंधक ने दोनों यूनियनों को आश्वासन दिया है कि झूठी शिकायतों और विभाग की छवि खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन की ओर से राज्य कोषाध्यक्ष खुशीराम दलाल, पूर्व महासचिव एवं चेयरमैन संजय गुलाटी, डिपो प्रधान रविंद्र हुड्डा, उप प्रधान हरीश, उप प्रधान सुधीर राठी, सचिव सहदेव ढुल, सह सचिव अरविंद जाखड़, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, सह कोषाध्यक्ष पवन संधू, ऑडिटर डॉ. हेमचंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, हरियाणा रोडवेज मिनिस्टर स्टाफ एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से डिपो प्रधान अमित राठी, वरिष्ठ उप प्रधान दीपक, उप प्रधान रवि नारा, प्रेस सलाहकार अनीश कुमार, नितेश, संदीप सहित दोनों यूनियनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed