फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees staged strike, passengers upset

Gurugram News: रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, यात्री परेशान

Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged strike, passengers upset
मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को सांकेतिक धरना दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। हम अपनी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से भी मिल चुके हैं परंतु हमारी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप दलाल ने बताया कि संगठन की तरफ से सरकार के समक्ष कुछ मांगे रखी गई थीं जिसमें निजीकरण पर रोक, हिंट एंड रन कानून को वापिस लेना, विभाग में खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करना, 16 सूत्रीय मांग पत्र को लागू करना आदि शामिल है। इस संबंध में सरकार को तीन बार अल्टीमेटम दिया जा चुका है, मगर कुछ नहीं हो पाया है। रोडवेज के कर्मचारियों ने आज शांतिपूर्वक सांकेतिक धरना दिया है। इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो चक्का जाम किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों के धरने पर रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। गुरुग्राम बस स्टैंड पर यात्री अपने सामान के साथ बस का इंतजार करते नजर आए हालांकि विद्यार्थियों और अन्य आपात स्थिति में जाने वाले यात्रियों को नहीं रोका गया। जिला अध्यक्ष संदीप दलाल ने बताया कि अभी रोडवेज के कर्मचारियों ने स्वैच्छिक धरना दिया है, भविष्य में रोडवेज के सभी कर्मचारी धरना देंगे। गुरुग्राम बस स्टैंड पर यात्रियों को पलवल, सिरसा, नारनौल की तरफ जाने वाली बसों के लिए इंतजार करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एक यात्री सरिता ने बताया कि उन्हें अपने कुछ निजी कामों के लिए पलवल जाना था। हड़ताल के बारे में सूचना नहीं थी। करीब आधे घंटे से बस नहीं आई है। हड़ताल के दौरान प्राइवेट बसों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। फरीदाबाद, काले खां, आनंद विहार, रेवाड़ी, हल्द्वानी के लिए बसों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed