{"_id":"67cf352cf80faa34bc097199","slug":"roadways-buses-will-start-operating-on-dhulhandi-after-2-pm-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-52651-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धुलहंडी पर दोपहर दो बजे के बाद शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धुलहंडी पर दोपहर दो बजे के बाद शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
डिपो प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। होली त्योहार व धुलहंडी पर रोडवेज बसों के संचालन को लेकर गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। शुक्रवार को धुलहंडी के दिन रोडवेज बसों का संचालन सुबह से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। वहीं, दोपहर दो बजे के बाद रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। डिपो प्रबंधन ने इस संदर्भ में चालक-परिचालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
होली त्योहार पर दूसरे प्रदेशों व हरियाणा के अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उन रूटों पर अतिरिक्त बसें भी भेजी जाएंगी। धुलहंडी के दिन दोपहर बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। गुरुग्राम डिपो के ड्यूटी निरीक्षक (डीआई) सतेंद्र यादव ने बताया कि धुलहंडी के दिन दोपहर दो बजे के बाद ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा।