{"_id":"65b821586ad98d70bc063e77","slug":"roadways-bus-will-run-from-gurugram-to-ayodhya-from-february-1-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24362-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम से अयोध्या के लिए एक फरवरी से चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम से अयोध्या के लिए एक फरवरी से चलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
- श्रीराम लला के दर्शन करने गुरुग्राम से जा सकेंगे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए गुरुग्राम बस डिपो एक फरवरी से रोडवेज बस की सेवा शुरू करेगा। रोडवेज बस रोजाना सुबह 4 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से रवाना होगी। गुरुग्राम से अयोध्या के लिए 990 रुपये किराया तय किया गया है।
गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। एक फरवरी से गुरुग्राम बस अड्डा से रोजाना सुबह 4 बजे बस रवाना होगी। वहीं दो फरवरी से रोजाना सुबह 5 बजे अयोध्या से गुरुग्राम के लिए बस चलेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत से अयोध्या के लिए रोडवेज बसों का संचालन करने की घोषणा की थी। इसी के तहत परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है।
बस डिपो के मुख्य (सीआई) निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम बस अड्डा से रोजाना अयोध्या के लिए रोडवेज बस का संचालन होगा। यह रोडवेज बस गुरुग्राम से चलकर सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा व लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएगी। इसी रूट से यह बस अयोध्या से वापस गुरुग्राम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस के संचालन से राम मंदिर देखने जाने वाले यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।