फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways bus service started from Nuh to Ayodhya

Gurugram News: नूंह से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Nuh to Ayodhya
नूंह। हरियाणा रोडवेज ने जिला मुख्यालय से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा सोमवार से शुरू कर दी है। अब कोई भी यात्री नूंह से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आसानी से जा सकता है। लोगों ने इसके लिए परिवहन मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। इस बस को हरियाणा रोडवेज की महाप्रबंधक एकता चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के कुछ नेता भी मौजूद थे। सुबह 8:00 चलने वाली यह बस रात को करीब 10:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 407 किलोमीटर के इस लंबे सफर का किराया 986 रुपये तय किया गया है। बस नूंह बस अड्डे से बडकली चौक, पुन्हाना, होडल, मथुरा ,आगरा व कानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। जीएम रोडवेज एकता चोपड़ा ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से सरकार ने अयोध्या के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस हर सुबह 8:00 बजे नूंह बस स्टैंड से अयोध्या के लिए चलेगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए एक सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प मिलेगा। बस में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम अयोध्या के लिए एक नई बस सेवा शुरू कर रहे हैं। यह बस सेवा यात्रियों को एक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed