{"_id":"68b492efd3ba303bf601af91","slug":"roads-should-be-repaired-within-20-days-of-rain-minister-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66062-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के 20 दिनों के अंदर सड़कों की मरम्मत की जाए : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के 20 दिनों के अंदर सड़कों की मरम्मत की जाए : मंत्री
विज्ञापन
- शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। सड़कों को 20 दिनों के अंदर आवाजाही के लायक बनाया जाए। नगर निगम गुरुग्राम अपनी अधीनस्थ सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त करे। साथ ही मास्टर रोड का कार्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) संभालेगा।
स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में निकाय मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट की सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। पेड़ों की छंटाई के बाद बागवानी कचरे को तुरंत उठाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि गुरुग्राम के ड्रेनेज प्लान पर तुरंत काम शुरू किया जाए ताकि बरसात के दिनों में नागरिकों को परेशानी न हो।
मेगा स्वच्छता ड्राइव की तैयारी
मंत्री ने कहा कि 7 सितंबर को आयोजित होने वाली मेगा स्वच्छता ड्राइव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम आएंगे। इस दौरान शहर की मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का कचरा नजर नहीं आना चाहिए। सीएम के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बल्क वेस्ट जेनरेटर्स का निरीक्षण कर कचरे का निस्तारण करने पर जोर दिया। विकास गुप्ता ने कहा कि सभी 36 वार्डों के लिए तीन-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
मंत्री ने कई क्षेत्रों का दौरा किया
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सफाई व्यवस्था, सी एंड डी वेस्ट निस्तारण और मिशन सुरक्षित गुरुग्राम (लावारिस पशु पकड़ने का अभियान) की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने पर भी विचार किया गया। मंत्री ने बसई रोड स्थित सेक्टर 102 के पास टूटी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने दौलताबाद आरओबी, भीमनगर और प्रेम मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। बेरीबाग स्थित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट का भी अवलोकन किया। बैठक में फरीदाबाद निगमायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा, मानेसर निगमायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी व रविन्द्र यादव, फरीदाबाद अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।