फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads in Sikandarpur market have narrowed due to encroachment.

Gurugram News: सिकंदरपुर बाजार में अतिक्रमण से सड़कें हुई संकरी

Wed, 29 Jul 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roads in Sikandarpur market have narrowed due to encroachment.
दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखा, रेहड़ी वालों ने भी किया कब्जा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिकंदरपुर बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने और रेहड़ी वालों के कब्जे के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं।
सिकंदरपुर बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक फैला रखा है, जिससे सार्वजनिक मार्ग बाधित हो रहा है। रेहड़ी-पटरी लगाने वालों की संख्या बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि सड़क का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी सुरेश ने बताया कि बाजार में कई दिनों से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है। शिकायत के बाद भी निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने और वाहनों की अवैध पार्किंग से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। बाजार के मनोज व रंजित समेत अन्य ने निगम की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लोगों की परेशानी को लेकर निगम गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सिकंदरपुर मार्केट का दौरा कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाएगी। यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed