फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads in Sector 1 of IMT Manesar will be repaired.

Gurugram News: आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 की सड़कों की होगी मरम्मत

Tue, 20 Oct 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roads in Sector 1 of IMT Manesar will be repaired.
तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में रहने वाले लोगों और यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही खराब सड़कों से राहत मिलने वाली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सेक्टर की जर्जर सड़कों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत उन सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है।

एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-1 में करीब चार किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत और सुधार किया जाएगा। इस काम पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क सुधार का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर-1 की कई सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह सड़क टूटने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इन सड़कों से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने कई बार एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के सामने सड़कों की मरम्मत की मांग रखी थी। लगातार शिकायतें मिलने के बाद निगम ने अब इस दिशा में कदम उठाया है। सड़कों की मरम्मत और सुधार का काम पूरा होने के बाद सेक्टर में आवागमन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed