फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads deteriorated after rain, trouble

बारिश के बाद और खस्ताहाल हुई सड़कें, परेशानी

Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roads deteriorated after rain, trouble
गुरुग्राम। मानसून की बारिश शुरू हो गई है, लेकिन शहर की सड़कें अब भी खस्ताहाल बनी हुई हैं। वहीं, बारिश के बाद शहर पहले से ही जर्जर सड़कों की हालत और खस्ता हो गई है। इससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-15, सेक्टर-10, सेक्टर-9 ए समेत शहर कई सड़कें ऐसी हैं जो खस्ताहाल हैं। वहीं बसई रोड व चौमा गांव की तरफ की सड़कें भी जर्जर हैं, जहां आए दिन राहगीर हादसों में चोटिल होते रहते हैं। बावजूद इसके नगर निगम व जीएमडीए समेत अन्य जिम्मेदार विभागों को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

शहर की जो सड़कें सबसे ज्यादा खस्ताहाल में हैं, उनमें सेक्टर-14 से झाड़सा को जोड़ने वाली सड़क, सेक्टर-9 व सेक्टर-9ए, सेक्टर-4,7 रोड समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। सेक्टर-15 पार्ट 2 की सड़क तो दो माह पहले हुई बारिश के दौरान ही धंस गई थी, जिसे बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक नहीं दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान राहगीरों को परेशानी
वहीं, शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक बसई रोड पर भी जगह-जगह गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-9 कॉलेज रोड की हालत तो ऐसी है कि आए दिन इस पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में काफी जलभराव भी होता है और इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड के गड्ढों से होते हैं हादसे
वहीं दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाली महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड में जगह-जगह बने गड्ढे अब तक दुरुस्त नहीं हो सके हैं। इसको लेकर तो कई बार जीएमडीए व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। महावीर चौक की तरफ जाने वाली साइड सेक्टर-14 कॉलेज से ठीक पहले एमजी रोड पर एक-दो बड़े गड्ढे हैं, जिनके चलते आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed