फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road, water, and park facilities improved in Sector 12A.

Gurugram News: सेक्टर 12ए में सड़क, पानी और पार्कों की सुविधाएं हुईं बेहतर

Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Road, water, and park facilities improved in Sector 12A.
विधायक ने 2 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-26 के सेक्टर 12ए में लगभग 2 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। विकास कार्यों में करीब 1.10 करोड़ की लागत से पार्कों का सौंदर्यीकरण, 40 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण, 60 लाख से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सबमर्सिबल व्यवस्था शामिल है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गुरुग्राम के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना है। विधायक ने कहा कि इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद सुनीता वर्मा, सुजान सिंह, गंगाराम यादव, राजकुमार, सुभाष, अजीत डागर, रमेश, रामानंद, सूरजभान, अनिल, धर्मपाल खटाना, अजीत यादव, हिमांशु दीक्षित, राधे श्याम, सुनील समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed