फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road, transport and drinking water system will be improved with Rs 249.77 crore

Gurugram News: 249.77 करोड़ से सड़क, परिवहन व पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Road, transport and drinking water system will be improved with Rs 249.77 crore
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्कस परचेज कमेटी की बैठक में 11 परियोजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन

फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में जीएमडीए की 249.77 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। स्वीकृत परियोजनाओं में 64 किलोमीटर मास्टर सड़कों और 17.2 किलोमीटर सर्विस सड़कों की विशेष मरम्मत, बस डिपो और 154 बस क्यू शेल्टरों का विकास, चार एफओबी का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। परियोजनाओं के पूरा होने से बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने, कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी।
समान जल आपूर्ति के लिए होगा स्मार्ट जल प्रबंधन: आवंटन के लिए स्वीकृत एक प्रमुख परियोजना में डब्ल्यूटीपी बसई से बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 16 तक और सेक्टर 17, 18, 19, 24,25 ,25ए, 26, 26ए, 27,28, 29, 30, 32, 39, 43, 45 तक जीएमडीए की 1300 मिमी मास्टर जल आपूर्ति पाइपलाइन पर केंद्रीकृत एकीकृत जल प्रबंधन प्रणाली (सीआईडब्ल्यूएमएस) की आपूर्ति, स्थापना, एकीकरण और कमीशनिंग शामिल है। यह परियोजना जीएमडीए के स्मार्ट सिटी प्रभाग द्वारा 16.40 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जाएगी। इससे पाइपलाइन पेयजल का समान वितरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे अवैध कनेक्शनों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-------------
इनसेट

154 नए बस क्यू शेल्टर बनेंगे

शहर के सभी हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए जीएमडीए द्वारा अतिरिक्त बस डिपो और बस क्यू शेल्टर विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 154 नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए 50.77 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को आवंटन के लिए मंजूरी दी गई। जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन द्वारा किए जाने वाले कार्यों में गुरुग्राम के सेक्टर-48 में ई-बसों के लिए बस डिपो के अलावा सेक्टर 68-95 में सदर्न पेरिफेरल रोड से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड तक और सेक्टर 99-115 में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ जीएमडीए क्षेत्र में बस क्यू शेल्टरों का विकास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


16 करोड़ से बनेंगे चार फुट ओवर ब्रिज
पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। जिसके तहत जीएमडीए 16 करोड़ रुपये की लागत से शहर में चार फुटओवर ब्रिज बनाएगा। सेक्टर 14 मार्केट, सोहना रोड पर रहेजा मॉल के पास, सोहना रोड पर सीडी चौक पर और शीतला माता रोड पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
-------------


मास्टर रोड और सर्विस रोड की मरम्मत के लिए 166 करोड़
मिलेनियम सिटी में 64 किलोमीटर मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों और 17.2 किलोमीटर सर्विस सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 166 करोड़ रुपये के कार्यों को आवंटन की मंजूरी दी गई। इसमें शामिल हैं-

- गुरुग्राम के सेक्टर 84/88, 85/89, 86/90 और 87/90 की डिवाइडिंग मास्टर रोड का विकास।

- गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 67 तक मास्टर रोड के साथ सर्विस रोड की मरम्मत।

- गुरुग्राम के सेक्टर 23/23ए, सेक्टर 18/19, महावीर चौक से अतुल कटारिया, सेक्टर 15 भाग 1 और 2, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइंस रोड, सेक्टर 9/9ए, कृष्णा चौक से रेजांगला चौक, सेक्टर 5/6, सेक्टर 22/23, सेक्टर 7/8 और सेक्टर 21/22 की डिवाइडिंग मास्टर रोड की विशेष मरम्मत।

- गुरुग्राम के सेक्टर 30/31, 33/34, 57 पार्ट 1 और 2, 49/50, 69/70, 70/75, 70/70ए, 25/28 और 24/26 की डिवाइडिंग मास्टर सड़कों की विशेष मरम्मत।

- गुरुग्राम के सेक्टर 81/81ए से 86/87, 90/91, 82/85 से 83/84, 87 ओपन स्पेस से 81/86 की डिवाइडिंग मास्टर रोड की विशेष मरम्मत।

- गुरुग्राम के सेक्टर 90/93, 92/95, 91/92, 92/95 ओपन स्पेस और बाहरी 91 ओपन स्पेस की डिवाइडिंग मास्टर रोड की विशेष मरम्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article