फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road construction work completed in two days, villagers accused of corruption

Gurugram News: दो दिन में पूरा किया सड़क बनाने का काम, ग्रामीणों ले लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road construction work completed in two days, villagers accused of corruption
ग्रामीणों ने कहा- दो साल से अधूरा पड़ा था काम, अब लीपापोती कर खत्म किया, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना डूडोली मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण में लीपापोती व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दो वर्ष से अधूरे पड़े कार्य को ठेकेदार ने जल्दबाजी में दो दिन में ही निपटा दिया। लाखों रुपये से बनाई गई सड़क से रोड़ी उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर नाममात्र की सामग्री लगाई है जो बनने के बाद ही उखड़ने लगी है।
डूडोली गांव निवासी राजेन्द्र, मौसिम, भगवान सिंह, रतन सिंह, आजाद, खिलौना राम नंबरदार श्रवण नंबरदार आदि लोगों का कहना है कि तकरीबन दो किलोमीटर का पुन्हाना से डूडोली मार्ग दो वर्ष से अधूरा पड़ा था। ठेकेदार द्वारा मार्ग पर रोडे डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। मार्ग से आवागमन में ग्रामीणों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता था। इसको लेकर ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

डूडोली मार्ग आधा दर्जन से अधिक गांवों सहित राजस्थान की सीमा को जोड़ता है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों की इस समस्या को अखबार ने प्रमुखता से उठाया तो विभाग हरकत में आया। काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार ने ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क के निर्माण में नाममात्र की सामग्री लगाई जो सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी है। बरसात के बाद यहां पहले जैसे हालात हो जाएंगे। ग्रामीणों ने इसकी जांच के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जब सडक निर्माण के बारे में एसडीओ जितेंद्र धनखड़ से बात की तो उन्होंने जेई से बात करने के लिए कहा। जेई अकरम से सड़क निर्माण को लेकर बात की तो उन्होंने कार्यकारी अभियंता से बात करने के लिए कहा।

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत है तो वो बृहस्पतिवार को इसे दिखाते हैं। अगर निर्माण कार्य में कोताही बरती गई है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। - सज्जन सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed