{"_id":"687fdb400248f44e44095984","slug":"road-construction-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116420-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: होडल में करीब सौ करोड़ रुपये की राशि से होगा सड़कों का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: होडल में करीब सौ करोड़ रुपये की राशि से होगा सड़कों का निर्माण कार्य
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने 37 सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए निविदाएं की जारी
- 40 गांवों की लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा, लोक निर्माण विभाग मानसून खत्म होते ही शुरू करेगा काम
रोशन लाल
होडल। अब विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के दिन बदलने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लगभग सौ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की हैं। वित्त वर्ष 25-26 में इन सड़कों के निर्माण कार्य से क्षेत्र के 40 गांवों की लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गांगवा ने इस मामले की सूचना पत्र लिखकर क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन को दी हैं।
दरसल, क्षेत्र में काफी लंबे समय से जर्जर पड़ी इन सड़कों के निर्माण करने की मांग की जा रही थी, लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा था। विधायक हरेंद्र रामरतन ने विधानसभा सत्र के दौरान इन सड़कों के निर्माण की मांग रखी थी। बाद में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ब्रज विकास रैली के दौरान सड़को के निर्माण कार्य को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री के मंजूरी के बाद प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने गत सप्ताह क्षेत्र विधायक हरेंद्र रामरतन को पत्र लिखकर जानकारी दी। जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस बजट के तहत पूरे क्षेत्र खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। मानसून के बाद इनका कार्य शुरू किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 37 सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद न केवल सड़क यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लगभग सौ करोड़ रुपये से अधिक राशि से बनने वाली सड़को के निर्माण कार्य को मंजूरी दी हैं। इसके अलावा करोड़ो रुपये विकास कार्य क्षेत्र में किए जा रहे है। - हरेंद्र रामरतन, विधायक होडल
क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए काम योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकांश सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश खत्म होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। - रितेश यादव, लोक निर्माण विभाग, पलवल