फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road connectivity between Delhi and Gurugram will improve

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सुधरेगा सड़क संपर्क

Sun, 31 May 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Road connectivity between Delhi and Gurugram will improve
नजफगढ़ रोड लिंक परियोजना से प्रमुख मार्गों पर कम होगा यातायात दबाव
विज्ञापन

नंबर गेम- 03 सड़कें प्रस्तावित मार्ग में शामिल हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में नजफगढ़ रोड लिंक परियोजना को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं। परियोजना के पूरा होने पर द्वारका, नजफगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से गुरुग्राम आने-जाने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से दिल्ली-गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने छह मई को दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग के सचिव एवं स्थानीय निकाय निदेशक विजय कुमार बिदुरी को पत्र लिखकर परियोजना पर शीघ्र निर्णय और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। इसके बाद 18 मई को एनसीआर प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग सेल ने जानकारी दी कि परियोजना के वित्तीय प्रावधानों और क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ चर्चा जारी है। विभागीय स्तर पर सहमति बनने के बाद आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना को गुरुग्राम में अमलीजामा पहनाने के लिए जीएमडीए के जीआईएस विंग ने विस्तृत साइट प्लान तैयार किया है। प्रस्तावित मार्ग में लगभग 330 मीटर, 585 मीटर और 1280 मीटर लंबाई की तीन सड़कें शामिल हैं। इस प्लान को प्रस्ताव का हिस्सा बनाकर प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूरे मार्ग को जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में शामिल किए जाने से दिल्ली की ओर से गुरुग्राम तक निर्बाध और बेहतर सड़क संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू गुरुग्राम की सड़कों पर भी फोकस
नजफगढ़ रोड लिंक परियोजना के साथ-साथ न्यू गुरुग्राम की आंतरिक सड़क कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है। सेक्टर-110ए की 18 मीटर चौड़ी सड़क को मौजूदा बाजघेड़ा रोड से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। यह जंक्शन न्यू पालम विहार से बाजघेड़ा की ओर जाने वाले अंडरपास के प्रवेश द्वार से पहले विकसित होगा, जिससे स्थानीय यातायात को बेहतर विकल्प मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर-112/114 और 114/115 के बीच स्थित महत्वपूर्ण टी-जंक्शन के सुधार की भी योजना बनाई जा रही है। इसके पूरा होने से बाजघेड़ा रोड के माध्यम से सेक्टर-112, 114 और 115 की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा निवासियों और दैनिक यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

------
न्यू गुरुग्राम की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रमुख मास्टर सड़कों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। -हेमंत कुमार, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed