फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road caved in on Old Delhi Road too, fear of accidents

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर भी सड़क धंसी, हादसों की आशंका

Wed, 03 Jul 2024 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Road caved in on Old Delhi Road too, fear of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मानसून की पहली बरसात के साथ ही परेशानी भी पैदा होनी शुरू हो गई है। बारिश के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर अतुल कटारिया चौक पर सड़क धंस गई है। जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर मशीन से किसी एजेंसी की केबल डाली गई थी। केबल डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी से भरने की खानापूर्ति करके ठेकेदार चला गया। जिसके कारण बारिश के चलते रोड धंस गई है। जानकारी के मुताबिक, ओल्ड दिल्ली रोड पर कुछ समय पहले बिजली निगम की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत केबल डाली गई थी। तब ठेकेदार गड्ढों को मिट्टी से भरकर चला गया था। बीते दिनों हुई बारिश के चलते अतुल कटारिया चौक से लेकर एयर फोर्स स्टेशन तक कापसहेड़ा की ओर जाते समय सड़क पर सड़क धंसने से गड्ढे हो गए। सड़क पर करीब 8 से 10 गड्ढे हो गए हैं। जिससे उद्योग विहार, दिल्ली रोड, इफको चौक आदि आसपास के स्थानों से आने वाले राहगीर गुजरते हैं। लोगों ने सावधानी के लिए गड्ढों पर झाड़, लकड़ी व कपड़ा लगाकर सचेत करने का प्रयास किया है। इस संबंध में जीएमडीए के चीफ इंजीनियर राजेश बंसल ने बताया कि जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed