फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road Accident Four of the same family killed three injured on Delhi-Mumbai Expressway

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ही परिवार के चार की मौत, तीन घायल

Thu, 28 Mar 2024 02:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम/मेवात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम/मेवात Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत वह एक घायल होने की सूचना है। मृतकों में उत्तर प्रदेश मेरठ के गांव बहसुमा के रहने वाले हैं। ये भी मेरठ से दिल्ली होते हुए अजमेर शरीफ जा रहे थे।

विज्ञापन
Road Accident Four of the same family killed three injured on Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक ईको कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।  

विज्ञापन


यह पूरा हादसा नूंह जिले के थाना पिनगवां के गांव झिंमरावट के पास हुआ हादसा। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग मेरठ से यह उज्जैन जा रहे थे। तभी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर एक ईको कार डिवाइडर से टकराई हुआ हादसा। इस हादसे में एक बच्चा और महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग मेरठ के रहने वाले है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। फिलहाल सभी शवों को मंडी खेड़ा के अल आफिया अस्पताल भेज दिया गया है।घायलों का इलाज किया जा रहा है।परिजनों की पहचान कर उनको सूचना देने की तैयारी में पुलिस ड्यूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले चार लोग हादसे में मौत का शिकार हो गए। जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक आईसीयू में भर्ती है। जबकि दो का इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है। यह एक ही परिवार के हैं और दो रिश्तेदार हैं।

पिनगवां पुलिस थाना के जांच अधिकारी बाबूराम ने बताया कि यह हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ है जिसमें अनीता (42) दीपांशु (29) पीयूष (13) संभव (19) की मौके पर मौत हो गई। वहीं इसी कर में मौजूद पुष्पा, हिमांशु और गीतांशी बुरी तरह घायल हो गई। सभी उत्तरप्रदेश मेरठ के गांव भाहसुमा के रहने वाले है। यह मेरठ से फरीदाबाद होते हुए अजमेर शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दर्शन के लिए जा रहे थे। इनके पास एक ईको सपोर्ट्स गाड़ी थी जो दिल्ली की तरफ से जयपुर जा रही थी।


यह हादसा नगीना पिनगवां सीमा के गांव मरोड़ा झिमरावट में हुआ है। जहां ग्रामीणों ने जाकर घायलों को उठाया और शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड तक पहुंचा और वहां से सभी घायलों को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया है। मृतकों का जिला नागरिक अस्पताल अल आफिया मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए हैं जिन्हें कुछ देर बाद डॉक्टर का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगी और शव परिजनों को शाम तक सौंप दिए जाएंगे। इस मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस पिनगवां पुलिस थाना में दर्ज किया जा रहा है। जांच अधिकारी बाबूराम ने बताया कि मरोड़ा में कट नहीं होने के कारण मृतकों को 35 से 40 किलोमीटर दूर से नगीना स्थित मांडीखेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। और कट नहीं होने के कारण ही घायलों को नजदीक में फर्स्ट एड का इलाज नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed