फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rising Athlete: Tejas Kaushik aims to represent the country in judo.

उभरते खिलाड़ी : जूडो में देश के लिए खेलना चाहते हैं तेजस कौशिक

Wed, 09 Sep 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Tejas Kaushik aims to represent the country in judo.
तेजस कौशिक। उभरते खिलाड़ी के लिए
जिले के 13 वर्षीय तेजस कौशिक जूडो में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। तेजस सिद्धेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और पिछले दो वर्षों से गुड़गांव जूडो अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है। तेजस के पिता अश्विनी कौशिक ने बताया कि तेजस ने राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। वह नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी तकनीक पर मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षक महिंदर सिंह ने बताया कि तेजस की तकनीक में लगातार सुधार हो रहा है। उनकी फिटनेस और हाथ की सूझबूझ भी पहले से बेहतर हुई है। प्रशिक्षक के अनुसार तेजस में सीखने की क्षमता और आगे बढ़ने की ललक है। मेहनत जारी रही तो वह आने वाले समय में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed