फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rise in viral fever patients in Manesar

Gurugram News: मानेसर में बढ़े वायरल बुखार के मरीज

Sat, 12 Sep 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rise in viral fever patients in Manesar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मानेसर क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर करीब 350 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायत लेकर आए।
बारिश के बाद बढ़ी उमस को मरीजों की संख्या बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है। मौसम में बार-बार बदलाव के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है। पीएचसी पर आने वाले मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। नखडौला स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तरून चोपड़ा ने बताया कि मरीजों को को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी जा रही है। मानेसर क्षेत्र में डेंगू के मरीज भी सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की जांच को लेकर भी तेजी की गई है। बुखार के साथ आने वाले मरीजों की जरूरत के अनुसार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed