फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rise in patients due to changing weather; 80 people examined at Bhangarola Health Center.

Gurugram News: मौसम बदलने से बढ़े मरीज, भांगरौला स्वास्थ्य केंद्र में 80 लोगों की जांच

Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients due to changing weather; 80 people examined at Bhangarola Health Center.
मानेसर। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांगरौला में खांसी, जुकाम, बुखार, बीपी और शुगर से संबंधित समस्याओं वाले मरीज जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को करीब 80 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। भांगरौला पीएचसी के डॉक्टर अजीतेश ने बताया कि बीते एक दो दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा बीपी और शुगर के मरीजों को भी इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed