फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Riots were already planned, miscreants hid their faces by tying masks

Gurugram News: 3- दंगे की पहले से थी साजिश, नकाब बांधकर उपद्रवियों ने छिपा रखे थे चेहरे

Tue, 01 Aug 2023 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Riots were already planned, miscreants hid their faces by tying masks
मोनू मानेसर की अफवाह से राजस्थान की भीड़ बड़कली चौक पर हुई थी इकट्ठा
विज्ञापन



- कैप्शनः बड़कली चौक पर जली दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बड़कली चौक पर दंगे की साजिश पहले से ही रच ली गई थी। दंगाइयों ने अपने चेहरों पर पहले से ही नकाब पहन रखे थे। सोमवार को हुए बवाल में उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। बवाल उस समय भड़क उठा जब ब्रजमंडल यात्रा में मोनू मानेसर के पहुंचने की अफवाह फैल गई। इस पर बड़ी संख्या में लोग बड़कली चौक पर एकत्र हो गए। देर शाम तक पुलिस-प्रशासन ने यहां स्थिति को पूरी तरह से काबू कर लिया था।
लोगों का कहना है कि उपद्रवियों की संख्या मात्र 50 से 60 थी। इन सभी ने अपने चेहरे रूमाल से छिपा रखे थे। बाकी सैकड़ों लोग तमाशाई थे। इसके बाद नूंह रोड पर शराब व अन्य दुकानों में आगजनी की गई। बड़कली-पिनगवां रोड पर भाजपा जिला महामंत्री शिव कुमार की तेल मिल और गोदाम में आग लगाई गई। इसी रोड पर सोनू बाइक वर्कशाॅप को जला दिया। बड़कली पर मिठाई व अन्य दुकानों में तोड़फोड़ की गई। नगीना सरपंच नसीम खान व पार्षद पति परवेज आलम ने उपद्रवियों को खदेड़ते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन



हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं
उमर मोहम्मद नंबरदार, गिरिराज गजमोती ने बताया कि बड़कली चौक पर कुछ हिंदुओं की दुकानें जली हैं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं हुआ। पुलिस और युवकों की झड़प में गाड़ियां जलाई गई हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह षड्यंत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैसे हुआ उपद्रव
मोनू मानेसर के बड़कली चौक आने की सूचना सोशल मीडिया पर फैली तो बड़कली चौक पर 60-70 युवक एकत्रित हो गए। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो एक युवक के पैर में लाठी लग गई। जिसे देखकर भीड़ उत्तेजित हो गई। भीड़ ने पुलिस की बस, कार व दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इसके 3-4 घंटे तक हाइवे पर कोहराम मचा रहा।



नगीना में भाईचारा
लाला चमन प्रकाश गोयल ने बताया कि नगीना में कभी भी कोई दंगा फसाद नहीं हुआ। आज भी हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग दुकानें बंद करके एक जगह बैठकर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। यही तो मेवात की गंगा जमुनी तहजीब है।


............

बता दें कि 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के जुनैद और नासिर के जले हुए शव एक बोलेरो गाड़ी में पाए गए थे। हत्याकांड में मोनू मानेसर मुख्य आरोपी था जिस पर राजस्थान पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed