{"_id":"64e3c2e4ca3dc70e4203edd4","slug":"returned-vehicles-that-reached-the-closed-dumping-site-to-dump-garbage-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12747-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंद पड़े डंपिंग स्थल पर कूड़ा डालने पहुंची गाड़ियों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंद पड़े डंपिंग स्थल पर कूड़ा डालने पहुंची गाड़ियों को लौटाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी मंडी के मिर्जापुर रोड जयदेव पार्ट-2 स्थित बंद पड़े कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर प्रशासन की ओर से कूड़ा डालने पहुंची पांच गाड़ियों को सोमवार को कालोनी वासियों ने बैरंग वापस लौटा दिया। रिहायशी कालोनी में एक कूड़ा डंपिंग स्टेशन बना हुआ है।
नगर भर का कूडा इस डंपिंग स्टेशन पर ही डाला जाता है। इससे यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों महेन्द्र सिंह यादव, रणजीत, विक्रम, जगदीश, सुरजन, सतीश, रोहताश, सुषमा, रीनू, दोलती, बिमल, मीनू, रोशनी, अनीता, देवी आदि ने बताया कि पिछले सात महीने से डंपिंग स्टेशन में कूड़ा नहीं डाला जा रहा था, लेकिन सोमवार दोपहर दो ट्रैक्टर- ट्राली व तीन टैम्पो डंपिंग स्टेशन में कूड़ा डालने के लिए पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने कूड़ा डाले जाने का विरोध किया।
हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। काॅलोनीवासियों ने पांचों गाड़ियों को बैरंग लौटा दिया। काॅलोनीवासियों ने बताया कि जल्द ही वे जिला उपायुक्त से गुहार लगाएंगे की डंपिंग स्टेशन में कूड़ा न डाला जाए।