फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Retired soldier kills daughter-in-law, tenant couple and child

रिटायर्ड फौजी ने बहू, किराएदार दंपती और बच्ची की हत्या की

Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier kills daughter-in-law, tenant couple and child
गुरुग्राम। रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। राजेंद्र पार्क क्षेत्र में वारदात के बाद मंगलवार सुबह आरोपी मकान मालिक ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस उसकी बातों से हैरान रह गई। आननफानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची के शव पड़े थे।
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण ने बताया कि राजेंद्र पार्क क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने अवैध संबंधों के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। किराएदार की तीन साल की बेटी विधि को गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि वारदात सोमवार आधी रात के बाद 2:30 बजे की है। राय सिंह सुबह 5:50 बजे खुद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंची। पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित थी, जबकि पुत्रवधू सुनीता मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी अनामिका और बेटी सुरभि के शव पड़े थे। घायल छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राय सिंह के पुत्र आनंद यादव गुरुग्राम की जिला अदालत में वकील हैं। वारदात के समय वे कुछ लोगों के साथ राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उन्हें फोन पर सूचना दी गई है। आनंद, उनकी मां व बेटी वारदात के संबंध में कुछ बताने की हालत में नहीं हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि बिहार के सीवान जिले का निवासी कृष्ण तिवारी करीब ढाई साल से इस मकान में किराएदार था। वह एक्सिस बैंक की सेक्टर-14 स्थित शाखा में नौकरी करता था। उसकी पत्नी घरेलू महिला थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कलह के कारण छह माह से पुत्रवधू सुनीता मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले ही वह घर लौटी थी। कृष्ण के रिश्तेदार दिल्ली निवासी अश्विनी मिश्रा ने राजेंद्र पार्क थाने में राय सिंह के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कराया है।

आरोपी राव राय सिंह को हिरासत में लेकर मकान से चार शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस सभी वारदात की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के आने और बयान देने का इंतजार है।
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed