{"_id":"65735fe4f0684b93080ec148","slug":"retired-air-force-officer-cheated-of-rs-77-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20454-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी से 77 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी से 77 लाख की ठगी
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी से 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर और उसके एक अन्य साथी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया । रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय ग्राम निवासी रुपिंदर सिंह गहलावत ने बताया कि वह वायुसेना से सेवानिवृत है। फरवरी 2021 में वे प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण कुमार यादव से मिले। कृष्ण कुमार ने सस्ता और अच्छा प्लॉट दिलाने की बात कहीं। जिस पर उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई। उन्हें न्यू पालम विहार के फेज-दो में जसमीत सिंह भाटिया का 267 वर्ग गज का प्लॉट दिखलाया गया। वहीं वीडियो कॉल पर भी बात करवाई गई और प्लॉट की जमाबंदी भी दिखाई। लेकिन सेल डीड गुम होने की बात कही। प्लॉट खरीदने के लिए 72 लाख 9 हजार रुपये में सौदा हुआ। उसके बाद 37 लाख नौ हजार रुपये खाते और 35 लाख रुपये नकद दिए गए।
आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पावर ऑफ अटॉर्नी भी करवा दी। पावर ऑफ अटॉर्नी के बाद प्लॉट पर निर्माण करने के लिए गए तो दो युवक उनके पास आए और खुद को प्लॉट का मालिक बताया। जसजीत सिंह भाटिया ने गजराज सिंह यादव के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी की हुई थी। रजिस्ट्रार कार्यालय में भी जांच करने पर वही जानकारी मिली। कृष्ण कुमार यादव और जसजीत सिंह भाटिया ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
इस पर कृष्ण कुमार ने दोबारा से झांसे में लेकर सेक्टर-108 में प्लॉट दिखाया और बेचने के लिए और पांच लाख रुपये लिए गए। रजिस्ट्रार कार्यालय में पता चला की प्लॉट का मालिक कोई और है। आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।