फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Result of 5 students of 10th-12th withheld on the basis of fake certificate

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर 10वीं-12वीं के 5 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Result of 5 students of 10th-12th withheld on the basis of fake certificate
गुरुग्राम। परीक्षा के दौरान बोर्ड में फर्जी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) और दूसरे प्रमाण पत्र जमा कराने के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने जिले के 10वीं और 12वीं के 5 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। इनमें चार विद्यार्थी 10वीं के जबकि 12वीं की एक छात्रा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना और जिनका परिणाम रोका गया है, उन विद्यार्थियों का ब्योरा भेज दिया गया। इस सूची के मुताबिक प्रदेश में कुल 2582 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। इनमें 10वीं कक्षा के 1741 और 12वीं के 841 शामिल हैं। गुरुग्राम में जिन स्कूलों और विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है, उनमें 10वीं कक्षा के मानेसर के दीपिका पब्लिक और जमालपुर स्कूल के 2-2 विद्यार्थी शामिल हैं। 12वीं कक्षा में अुर्जन नगर के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक छात्रा का परिणाम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

----------
बोर्ड की ओर से जारी की गई फर्जी प्रमाण पत्र भेजने वाले विद्यार्थियों की सूची अभी नहीं मिली है। सूची मिलने के बाद जिला स्तर पर भी इन विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि किस स्तर पर फर्जी दस्तावेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed