फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rest house built for devotees in the fair ground of Sheetla Mata Temple

Gurugram News: शीतला माता मंदिर के मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए बना विश्राम गृह

Mon, 18 May 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rest house built for devotees in the fair ground of Sheetla Mata Temple
श्रीमाता शीतला के मंदिर के मेला परिसर में बने विश्राम गृह के उद्धाटन पर हवन पूजन
श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड और समाजसेवी अजय मित्तल ने कराया निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तीर्थ स्थल शक्तिपीठ श्री माता शीतला देवी मंदिर के मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया गया है। श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड और सेठ चैतन्य मित्तल पुत्र अजय मित्तल के सौजन्य से यह विश्राम सदन बनाया गया है। विश्राम गृह का उद्घाटन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार एचसीएस ने किया।
इस अवसर पर सुषमा मित्तल, सिद्धार्थ मित्तल, राधिका मित्तल, चैतन्य मित्तल, ज्योति मित्तल तुहिना मित्तल, प्रणव मित्तल, हृसदंशी मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रवक्ता अजय शर्मा, पुजारी जुगल किशोर मिश्रा, हनुमंत प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार शर्मा, राकेश शास्त्री, देवानंद शास्त्री, अरुण शर्मा, हरिओम भारद्वाज और आचार्य जय भगवान शर्मा ने विधि विधान से हवन यज्ञ कराया।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि चैत्र मास मेला बहुत ही अच्छे तरीके से चला, जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख लोग आए। मेले के दौरान महसूस किया गया कि मेला मैदान में एक टीन शेड की आवश्यकता है, जिसमें लगभग 500 लोग बैठ सकें। उसका निर्माण श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड और सेठ अजय मित्तल के सहयोग से करा दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि नए भवन का निर्माण भी बहुत तेज गति से चल रहा है। कोशिश रहेगी की जल्द ही हम नए भवन में पूजा आरंभ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed