फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Responsibility assigned to officers to run flood relief operations smoothly

Gurugram News: बाढ़ राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to officers to run flood relief operations smoothly
नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह मलिक को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया
विज्ञापन

नूंह। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्राम कुमार मीणा ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की आगामी 30 सिंतबर तक ड्यूटी निर्धारित की है। जिले में बाढ़ राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने व प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट संकलित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं बाढ़ राहत के नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह मलिक को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता योगेश शर्मा ग्रामीण क्षेत्र के लिए ओवर ऑल इंचार्ज बनाए गए है।
जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी बाढ़ राहत कार्यों व बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाई गई है, वे सभी अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्र में स्थित सभी नालों की प्रत्येक सप्ताह समयबद्ध सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी कनिष्ठ अभियंता अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन रोड, गली, संबंधित जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

खंड पुन्हाना के गांव अमीनाबाद, आंधाकी, बादली, बाढा, बंधोली, भूरियाकी, बिछौर, बिसरु, चांदनकी, ढुढोली, फद्दरी, घीढ़ा, गौधौला, गुबाराढ़ी, गुलालता, हथनगांव, हाजीपुर, इंदाना, ढाढौली, जहटाना, जयंवत, जखोकर, जमालगढ़, झारोकड़ी, खेड़ला पुन्हाना, लफूरी, लहरवाड़ी, लुहिंगाकलां, मढीयाकी, मुबारिकपुर, नहरपुर, नहेढा, नाई, नेवाना, नवगलगढ़ बिछौर खुर्द नीमका, पैमाखेड़ा पीपरौली, रायवुर, राजपुर, समशाबाद, सिहरी सिंगलहेड़ी, सिंगार, सिरौली, सुनैढा़, ठेक, तिरवाना, टुढलाका व गांव तुसैनी के लिए एसडीओ पुन्हाना अनील कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड फिरोजपुर-झिरका के गांव अगोन, अहमदबास, अखनाका, अलीपुर तिगरा, बघोला, बाई खेड़ा, बसई मेव, भाखडोजी, भोंड, चितौड़ा, बीवां, धमाला, दोहा, फिरोजपुर-झिरका ग्रामीण, घाटा समशाबाद, गुर्जर नंगला, हंमजापुर, हसनपुर बिलौदा, हिरवाड़ी-बावनथेड़ी, इब्राहिम बास, कमेढ़ा, खेडला खुर्द, लुहिंगा खुर्द, माधापुर, माहौली, महुं, मोहम्मद बास, मोहम्मद बास बुराका, नसीर बास, नावली, पाड़ला सहापुरी, पाटन उदयपुरी, पाथराली, पाठखोरी, रनियाला, रनियाली, रवा, रावली, रिगढ़, शहापुर, साइमीर बास, सकरपुरी, साकरस, शेखपुर, सिधरावट, सुलैला व तिगांव के लिए एसडीओ फिरोजपुर-झिरका बच्चू सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed