फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Resources will be increased for cleanliness in municipal areas

Gurugram News: नगर निगम क्षेत्रों में सफाई के लिए बढ़ाए जाएंगे संसाधन

Sun, 30 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Resources will be increased for cleanliness in municipal areas
अभी 700 की जगह 400 गाड़ियों से ही उठाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन


3800 किमी की मैपिंग के हिसाब से तैयार हो रहा है प्लान



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 700 गाड़ियों की जगह 400 गाड़ियों से ही घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों की 400 किमी की दूरी पर दाेनों तरफ से 19 गाड़ियां सफाई कर रही हैं। नगर निगम प्रशासन ने ड्रोन सर्वे के बाद ली गई तस्वीर व आंकड़े के हिसाब से 3800 किमी की परिधि में सफाई का खाका तैयार किया है। जनवरी माह तक पुराने ढर्रे से सफाई हाेगी। उसके बाद आने वाले समय में और संसाधन बढ़ेंगे।
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर खत्तों की मरम्मत के बाद घर-घर से उठने वाले कूड़े में 300 से अधिक गाड़ियां बढ़ाने की योजना है। नगर निगम की ओर से 36 वार्डों में 2400 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली लगाई गई हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि जहां पर घर-घर से कूड़ा नहीं उठा पा रहे हैं। वहां पर ट्रालियों की व्यवस्था की गई है। इससे शहर में कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात है। कूड़ा ट्राली से उठकर खत्ते तक जाना और वहां से बंधवाड़ी जाने की अलग प्रक्रिया है।
विज्ञापन



घर-घर से कूड़ा उठाने की नई योजना स्थगित
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से अलग-अलग चारों जोन का खाका तैयार कर पांच साल के लिए टेंडर देने की योजना थी। प्रदेश मुख्यालय पर भेजी जाने वाली रिपोर्ट में हर बार आपत्ति ही लगी है। ऐसे में कोई निगम का अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। सब लोग कहते हैं कि यह योजना स्थगित हो गई है। नए सिरे योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



1919 सफाई कर्मचारी नगर निगम के रोल पर हैं जबकि 3000 के लगभग कर्मचारी अलग तैनात हैं। नगर निगम के पास लगभग पांच हजार सफाई कर्मचारी हैं। हर वार्ड में इस हिसाब से तैनाती नहीं है। इस पर भी काम किया जा रहा है। तैनात कर्मचारियों की वीडियोग्राफी से लेकर एप पर उनकी लोकेशन व अलग-अलग ग्रुप पर उनकी दिनचर्या पर नजर रखी जा रही है।


ड्रोन सर्वे के हिसाब से होगा संसाधन
नगर निगम गुरुग्राम ने ड्रोन से सर्वे कराया है। सर्वे के हिसाब से प्रॉपर्टी अधिक हैं जिसके हिसाब से टैक्स की रिकवरी हो रही है। जिन गलियों में पहले सफाई कर्मी नहीं जाते थे अब उन गलियों में अब सफाई कर्मी तैनात होंगे। निगम की कुल 3800 किमी की दूरी का पता चला है। यह दूरी दोनों तरफ से मिलाकर है। उस पर भी संसाधन लगाए जाने हैं।



नगर निगम में ड्रोन से सर्वे के बाद आई तस्वीर व आंकड़े के हिसाब से सफाई के संसाधन लगाए जा रहे हैं जिसके लिए प्रपोजल मुख्यालय भेजा गया है। इसकी मंजूरी पर आगे की कार्रवाई होगी।
- रवीन्द्र यादव, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed