{"_id":"6a5b6afaeb70b1dab3057d55","slug":"resolve-to-make-the-youth-parliament-program-a-success-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94890-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प
विज्ञापन
ओरिएंटेशन में 20 सरकारी स्कूलों के 40 शिक्षक ओरिएंटेशन में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डाइट गुरुग्राम परिसर में शनिवार को युवा संसद कार्यक्रम 2026-27 के संचालन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 20 चयनित सरकारी स्कूलों के 40 शिक्षकों (राजनीति विज्ञान, इतिहास के प्रवक्ता और समाजशास्त्र शिक्षक) ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली की समझ और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे संसद की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझ सकें। इस दौरान युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्ति किया गया।
इस अवसर पर डाइट प्रभारी पृथ्वीराज एवं वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार राघव ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम की रूपरेखा, संसदीय परंपराओं और विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यालयों में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डाइट के संकाय सदस्यों कनिका भारद्वाज, डॉ. ओमवीर यादव, मनोज शर्मा, डॉ. नीतू सिंह, बिंदु दक्ष एवं मोनिका ने भी भारतीय लोकतंत्र, संविधान और संसदीय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
जिला कार्यक्रम मॉडल प्रभारी राम किशन वत्स ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजन से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। साथ ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री भी विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने सुझाव साझा किए।