फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents should cooperate in making the city clean: Municipal Commissioner

शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें निवासी : निगमायुक्त

Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Residents should cooperate in making the city clean: Municipal Commissioner
मेकिंग मॉडल गुरुग्राम द्वारा आयोजित आरडब्ल्यूए की कार्यशाला में निगमायुक्त ने रखे विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निगमायुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि शहर को स्वच्छ, हरा भरा और खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें शहरवासियों का साथ चाहिए। लोगों को जितना सहयोग चाहिए नगर निगम देने को तैयार है मगर जब तक लोग साथ नहीं आएंगे किसी भी योजना को पूरा कर पाना मुश्किल होगा। वे मेकिंग मॉडल गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-31 स्थित वर्ल्ड स्पा में आयोजित आरडब्ल्यूए की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ऑडिटोरियम देने का भी आश्वासन दिया। बल्क वेस्ट जेनरेटरों को चेतावनी दी कि वे अपनी सोसाइटी के कूड़े का निष्पादन ठीक से करे। मलबा प्रबंधन के लिए वह जल्द ही कोई ठोस कदम उठाने वाले हैं। इसके लिए टेंडर होंगे।
संयुक्त आयुक्त (स्वच्छता मिशन) डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि जीएमडीए के साथ मिलकर नगर निगम एक पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें सभी सोसाइटियां और बल्क वेस्ट जेनरेटर अपने कचरा निष्पादन संबंधित सभी जानकारियां साझा करेंगे। इसमें क्राॅस चेक की पूरी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में मेकिंग मॉडल गुरुग्राम द्वारा आरडब्ल्यूए के वेस्ट मैपिंग सर्वे का उद्घाटन भी किया गया। इसमें सोसाइटियों और कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए द्वारा कूड़े के निष्पादन से जुड़ी जानकारियां डाली जाएंगी। कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए मेकिंग मॉडल गुरुग्राम की संयोजिका गौरी सरीन ने आरडब्ल्यूए और निवासियों के बीच होने वाले विवादों और मध्यस्थों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि जो मामले कोर्ट में या सोसाइटी रजिस्ट्रार के पास महीनों लंबित रहते हैं, उन्हें आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सुकुल श्रीवास्तव ने भजन और गीत-संगीत की मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्लॉटेड कॉलोनियों के मुद्दों पर परिचर्चा में सुशांत लोक टू, थ्री की आरडब्ल्यूए महासचिव सुदक्षिणा लाहा, सेक्टर नौ ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ललित भोला, सनसिटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुसुम शर्मा मोना, मालिबू टाउन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय शिवनाथ, साउथ सिटी टू के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरज यादव ने प्लॉटेड कॉलोनियों के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मैपस्को माउंटविले से धीरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष सुमित सिंह, शोभा इंटरनेशनल सिटी से प्रवीण कौशल, कोरोना ऑप्टस से रितू शर्मा, रिचमोंड पार्क से प्रीति, रिजवुड एस्टेट से किट्टू माथुर, प्रभात भारद्वाज, मेजर जनरल गजेंद्र सिंह, रिचा साहनी, अजय कोहली, प्रीती, सुनील सरीन समेत काफी संख्या में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed