फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Vatika Independent Floors protest due to power cut

Gurugram News: बिजली कटौती से परेशान वाटिका इंडिपेंडेंट फ्लोर्स के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 May 2024 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Residents of Vatika Independent Floors protest due to power cut
लोगों ने समस्या के समाधान की लिखित गारंटी मांगी, कंपनी के प्रबंधन ने बुलाई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बार-बार केबल फॉल्ट, बिजली कटौती से त्रस्त सेक्टर 82, 83 और 84 में स्थित वाटिका इंडिपेंडेंट फ्लोर्स के निवासियों ने बृहस्पतिवार को प्रबंधन करने वाली कंपनी एनवायरो के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वाटिका के अध्यक्ष नवीन बख्शी से मुलाकात की मांग कर रहे थे और समस्या के समाधान की लिखित गारंटी की मांग कर रहे थे।
नाराज लोगाें के प्रतिनिधियों को बुलाकर रखरखाव करने वाली की कंपनी के प्रबंधन ने बात की और उपाध्यक्ष सीके मेहता से बात कराई। उन्होंने शुक्रवार को इसको लेकर फिर से बैठक बुलाई है। प्रदर्शनकारियों में शामिल के ब्लॉक के अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी सोसाइटी में आठ किमी दूर गढ़ी हरसरु से केबल आता है। आए दिन फॉल्ट होता रहता है। रोजाना दो से तीन घंटे बिजली कट रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को रात 9.30 बजे से 2.30 बजे तक पांच घंटे बिजली नहीं थी। जबकि वाटिका में 33 केवीए सबस्टेशन के लिए जगह लंबे समय से तैयार कर दी गई है। यह ढांचा केवल शो पीस बना हुआ है। वर्ष 2016 से आश्वासन मिल रहा है कि सबस्टेशन जल्द तैयार हो जाएगा। दूर से आने वाले केबल में कई जगह जोड़ हैं और आए दिन फॉल्ट के कारण लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। 83 के अध्यक्ष ओमवीर सिंह, महासचिव दिनेश मित्तल, राज यादव, सुभाष, अनु यादव, सेक्टर 82 सीनियर सिटिजन फेडरेशन के अध्यक्ष एसएल सिंगला आदि ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मई की रात को हाईटेंशन बिजली लाइन के साथ एच पोल पर फ्यूज के गर्म होने और उड़ने की समस्या सामने आई थी जिसको हमारी टीम ने ठीक कर दिया था । 33 केवी सबस्टेशन को जल्द चालू करने की योजना है। आवश्यक एचटी केबल और उपकरण का ऑर्डर दिया जा चुका है। हमें उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक सबस्टेशन चालू हो जाएगा। - एसके मेहता, सीनियर वीपी एनवायरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed