फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of RD City angry over not getting basic facilities, protest

Gurugram News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर भड़के आरडी सिटी के निवासी, प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2024 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Residents of RD City angry over not getting basic facilities, protest
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने उठाई मांग, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की पॉश कॉलोनी आरडी सिटी में निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बृहस्पतिवार को कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में तीन दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहीं। जलापूर्ति न हो पाने के कारण टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने पानी की समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान करने और संंबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आरडी सिटी शहर की पॉश और बड़ी कॉलोनियों में शुमार है। कॉलोनी को प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा बसाया गया। जून 2022 में कॉलोनी को नगर निगम ने टेकओवर कर लिया था। वर्तमान समय में कॉलोनी में सैकड़ों की संख्या में लोग निवास करते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब से कॉलोनी को नगर निगम को सौंपा गया है तब से ही मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, पानी की किल्लत जैसी समस्याएं हैं। स्थानीय जेई-एसडीओ, एक्सईएन को कई बार समस्याओं के संबंध में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

----

70 में से केवल तीन सड़कों का हुआ निर्माण
नगर निगम गुरुग्राम को कॉलोनी में 70 सड़कों का निर्माण करवाना था। सड़कों के निर्माण के लिए छह महीने का समय दिया गया था परंतु अभी तक केवल तीन सड़कों का निर्माण हो पाया है। कॉलोनी की निवासी चैताली मंडोत्रा ने बताया कि नगर निगम ने कॉलोनी में अगस्त 2023 से सड़कों का निर्माण करना शुरू किया है। करीब पांच महीने का समय बीत चुका है, अभी तक केवल तीन सड़कों का निर्माण हो पाया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की भी सुविधा नहीं थी। आरडब्ल्यूए ने अपने खर्चें से भी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

अधिकारियों के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन
सुविधाओं की कमी के चलते आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अधिकारियों के घर के बाहर प्रदर्शन करने व धरना देने की बात कही हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि निगम अधिकारी यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं करते है तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।

लोगों से बातचीत
कॉलोनी में मोटर खराब होने से तीन दिन जलापूर्ति बाधित रही। यदि एक मोटर खराब हो जाए तो निगम के पास रिप्लेसमेंट मोटर नहीं है। खराब मोटर को ठीक करने में तीन दिन लग गए। भविष्य में यदि मोटर खराब होती है तो फिर से तीन से चार दिन का समय लग जाएगा और हम लोग फिर से टैंकरों पर आश्रित हो जाएंगे। निगम को पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - इरा शर्मा, निवासी।

कॉलोनी जब तक प्राइवेट कॉलोनाइजर के पास थी तब तक सुविधाओं में कोई दिक्कत नहीं थी। जब से कॉलोनी निगम को हैंडओवर हुई है तभी से परेशानी बढ़ गई हैं। निगम अधिकारियों को इस संबंध में एक्शन लेने की जरूरत है। - एसडी शर्मा, निवासी।


आरडी सिटी के निवासियों की सभी समस्याओं को सुना गया है। जल्द से जल्द उनकी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। - विशाल बंसल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article