फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Ramprastha City Society demonstrated against the builder

Gurugram News: रामप्रस्था सिटी सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ramprastha City Society demonstrated against the builder
मूलभूत सुविधाएं नहीं देने का लगाया आरोप, 608 फ्लैटों में रहते हैं 500 से अधिक परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी के दी ऐज टावर रामप्रस्था सिटी सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसाइटियों के निवासियों ने बताया कि बिल्डर की ओर से सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिससे परेशानी हो रही है। सोसाइटी में आठ टावरों में 24 लिफ्ट हैं जिनमें से 50 प्रतिशत खराब हैं। प्रतिदिन निवासी आधे घंटे से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसे रहते हैं। इसके अलावा लोगों ने बिल्डर पर अपर्याप्त सुरक्षा, खराब रखरखाव, अनुपचारित एसटीपी का पानी और आरडब्ल्यूए को रखरखाव नहीं सौंपने का भी आरोप लगाया है। रामप्रस्था वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि रामप्रथा सिटी सोसाइटी को वर्ष 2018 में विकसित किया गया था। इसमें 19 मंजिला के आठ टावर बने हैं। यहां के टावरों में 608 फ्लैट बने हैं जिसमें 500 से अधिक परिवार रह रहे हैं। बिल्डर की ओर से पहले से निवासियों से रखरखाव शुल्क लिया जा रहा है लेकिन एजेंसियों को भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे हम सेवाओं से वंचित हैं। कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन बिल्डर ने कोई कार्रवाई नहीं की। निवासियों ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन में आशुतोष ठाकुर, अंकित शर्मा, तरुण शर्मा, प्राची, मोनिका राना, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article