{"_id":"6a4d19c973dfd709f20ef511","slug":"residents-of-puri-diplomatic-greens-society-survived-for-11-hours-with-the-help-of-dg-backup-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93748-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीजी बैकअप के सहारे 11 घंटे पुरी डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी निवासियों ने गुजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीजी बैकअप के सहारे 11 घंटे पुरी डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी निवासियों ने गुजारे
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 7:30 बजे आपूर्ति हुई बाधित, शाम को 6:30 बजे हुई बहाल
निवासियों ने कहा- आए दिन लगते हैं कट, मजबूरी में चार गुना अधिक पैसे देकर डीजी से चलानी पड़ती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-110ए स्थित पुरी डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों को करीब 11 घंटे डीजी बैकअप के सहारे काटने पड़े। ग्रिड सप्लाई बंद होने के बाद पूरी सोसाइटी डीजल जेनरेटर (डीजी) बैकअप के सहारे संचालित होती रही। शाम को 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
सोसाइटी निवासी मीतेक ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बार-बार ग्रिड आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को मजबूरी में डीजी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ रहा है। जहां ग्रिड बिजली का टैरिफ 7.66 रुपये प्रति यूनिट है, वहीं, डीजी से बिजली की लागत करीब 32 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच जाती है। इससे निवासियों का बिजली खर्च तीन से चार गुना बढ़ गया है। साथ ही डीजल की अतिरिक्त खपत और जनरेटर के रखरखाव का आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। निवासियों ने जल्द स्थायी समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
-- -
सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिकारियों को कई बार फोन किया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। डीजी के सहारे बिजली चलानी पड़ी। इस कारण ग्रिड की तुलना में करीब चार गुना अधिक बिजली शुल्क चुकाना पड़ रहा है। - शशि कांत भल्ला, डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी, निवासी
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी में भी हालात गांव जैसे हो गए हैं। सुबह से ग्रिड बिजली नहीं थी और पूरी सोसाइटी डीजी बैकअप के सहारे चलती रही। 7 रुपये प्रति यूनिट की जगह 32 रुपये प्रति यूनिट चुकाने पड़ रहे हैं। - विकास राणा, प्रधान, डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी
-- -- -- -