फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of DLF M1 will soon get a clubhouse.

Gurugram News: डीएलएफ एम1 के लोगों को जल्द मिलेगा क्लब हाउस

Sat, 29 Aug 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Residents of DLF M1 will soon get a clubhouse.
मनोरंजन, खेल और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। डीएलएफ एम1 के लोगों को जल्द ही क्लब हाउस की सुविधा मिलने वाली है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से क्लब हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इसका आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, क्लब हाउस का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। क्लब हाउस तैयार होने के बाद डीएलएफ एम1 के लोगों को मनोरंजन, खेल और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। यह क्लब हाउस मुख्य रूप से डीएलएफ निवासियों के लिए होगा।

जानकारी के अनुसार, इस जमीन पर क्लब हाउस का निर्माण पहले डीएलएफ की ओर से किया जाना था। डीएलएफ की करीब 912 एकड़ जमीन एचएसआईआईडीसी के हिस्से में आ गई थी। इसके बाद साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह जमीन एचएसआईआईडीसी को सौंप दी गई। अब एचएसआईआईडीसी की ओर से यहां क्लब हाउस का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


क्लब हाउस में लोगों के लिए कई सुविधाएं होंगी। इसमें जिम, लाइब्रेरी, गेम्स एरिया, स्वीमिंग पूल और गैदरिंग हॉल बनाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लब हाउस बनने से डीएलएफ एम1 के निवासियों को अपने क्षेत्र में ही खेल, मनोरंजन और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि काम तेजी से चल रहा है और तय समय में प्रोजेक्ट पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा का कहना है कि डीएलएफ एम1 में क्लब हाउस बनने के बाद काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed