{"_id":"660b093c4d549f16e409af86","slug":"residents-of-chintales-paradiso-asked-for-rent-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28332-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो के निवासियों ने मांगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो के निवासियों ने मांगा किराया
विज्ञापन
एडीसी और डीसी को लिखा पत्र , सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चिंटेल्स पैराडाइसो
के निवासियों ने एडीसी हितेश कुमार मीणा और डीसी निशांत यादव से 5 मार्च से किराया शुरू कराने की मांग की है। आरडब्ल्यू की ओर से इस संबंध में पत्र लिखा गया है। निवासियों ने पत्र के माध्यम से बताया कि बिल्डर की ओर से री- डेवलपमेंट एग्रीमेंट जारी किया गया है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करता है। निवासियों ने अधिकारियों से इस संबंध में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है। इसके अलावा निवासियों ने राज्य सरकार की देखरेख में री कंस्ट्रक्शन का काम कराए जाने की भी मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया कि हित धारकों को किराये का भुगतान री-कंस्ट्रक्शन प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए। अभी तक किराया शुरू नहीं किया गया है। प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप कर हित धारकों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।