{"_id":"6a733d50cf75004fc30faaa4","slug":"research-opportunity-for-gurugram-students-50000-for-selected-projects-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96787-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम के छात्रों को रिसर्च का मौका, चयनित परियोजना पर मिलेंगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम के छात्रों को रिसर्च का मौका, चयनित परियोजना पर मिलेंगे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
- प्रयास योजना में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी करेंगे शोध और नए प्रयोग, विज्ञान शिक्षकों का मिलेगा मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ शोध और नए प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एनसीईआरटी के सहयोग से ‘प्रयास 2026-27’ योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। चयनित परियोजनाओं के लिए विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नई चीजों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत छात्र अपनी रुचि के विषय पर शोध करेंगे और पूरे शैक्षणिक सत्र में उस पर काम करेंगे। विद्यार्थी प्रयोग करने, आवश्यक जानकारी जुटाने और शोध रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी सीखेंगे। स्कूलों के विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को परियोजना तैयार करने से लेकर उसे पूरा करने तक मार्गदर्शन देंगे। विषय चयन, प्रयोग की योजना और रिपोर्ट तैयार करने में शिक्षक छात्रों की मदद करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक स्कूलों तक पहुंचाई जाए। प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूल से एक उत्कृष्ट परियोजना भेजी जाएगी। चयनित परियोजना के लिए मिलने वाली 50 हजार रुपये की राशि का उपयोग प्रयोग सामग्री, उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधन जुटाने में किया जा सकेगा। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर अनुसंधान और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।