फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Report of blackmailing youths on social media on the girl

युवती पर सोशल मीडिया पर युवकों को ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट

Thu, 21 Oct 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Report of blackmailing youths on social media on the girl
गुरुग्राम। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक युवती के खिलाफ सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी है। उन्होंने जांच एसीपी वेस्ट पूनम दलाल को सौंप दी है। युवती पर ब्लैकमेल कर एक युवक से शादी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक कथित पीड़ित युवक के साथ मौजूद दीपिका भारद्वाज ने बताया कि 21 अगस्त को सोशल मीडिया डेटिंग ऐप पर युवक-युवती की मुलाकात हुई थी। अगले ही दिन दोनों होटल गए और संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने धमकी दी कि उससे शादी न की तो वह दुष्कर्म का मामला दर्ज करा देगी। तीसरे ही दिन आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

अब वह युवक व उसके परिवार के साथ झगड़ा कर परेशान कर रही है। उसने शादी के बावजूद पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत सुनकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि यह युवती एक साल में दुष्कर्म के ऐसे 6 मामले दर्ज करा चुकी है। जांच में दो केस फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस झूठी एफआईआर दर्ज कराने पर धारा 182 के तहत मामला चला रही है। इस संबंध में एसीपी वेस्ट का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed