{"_id":"6a3961f34dccdf56360bf748","slug":"repair-of-damaged-streets-completed-residents-get-relief-gurgaon-news-c-340-1-del1011-142246-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: \nटूटी गलियों का निर्माण पूरा, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: टूटी गलियों का निर्माण पूरा, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
उत्तम नगर क्षेत्र में जर्जर गलियों से अब लोगों को राहत मिलेगी। टूटी गली नंबर 1, 2 और 3 का निर्माण पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये गलियों काफी समय से टूटी हुई थी, जिसके कारण रोजाना आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया था। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि गलियों पर बने गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई है और क्षेत्रवासियों को लंबे समय बाद बड़ी राहत मिली है।