फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Remove encroachments during road reconstruction: Municipal Commissioner

सड़क पुनर्निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाएं : निगमायुक्त

Tue, 22 Sep 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachments during road reconstruction: Municipal Commissioner
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों तथा सिटी एक्शन प्लान की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों के पुनर्निर्माण के दौरान रास्ते में आने वाले सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित किया जाए।
निगमायुक्त ने ये निर्देश सोमवार को अपने कार्यालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा सिटी एक्शन प्लान की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी आवश्यक उपायों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्माण स्थलों पर धूल एवं अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों से उत्पन्न होने वाले सीएंडडी वेस्ट को बसई स्थित प्लांट अथवा अधिकृत कलेक्शन सेंटरों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सेंट्रल वर्ज, रोड स्वीपिंग मशीन, वाटर स्प्रिंकलिंग, एंटी-स्मॉग गन, डस्ट फ्री रोड अभियान और डीप क्लीनिंग अभियान सहित प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन एवं ईवी चार्जिंग स्टेशन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर में यातायात दबाव कम करने के लिए दो स्थानों पर किए जाने वाले ट्रैफिक डी-कंजेशन कार्यों की भी समीक्षा की गई। एमसीजी द्वारा डीपीएसजी स्कूल पालम विहार के पास तथा खांडसा मंडी के पास डी-कंजेशन से संबंधित कार्य किए जाने हैं। डीपीएसजी पालम विहार वाली सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed