फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Remdacivir injection used to buy five thousand and sell for 30 thousand

गुरुग्राम में कालाबाजारी : पांच हजार का खरीदकर 30 हजार रुपये में बेचते थे रेमडेसिविर इंजेक्शन

Sun, 25 Apr 2021 06:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 25 Apr 2021 06:28 AM IST
विज्ञापन
Remdacivir injection used to buy five thousand and sell for 30 thousand
रेमडेसिविर इंजेक्शन... - फोटो : social media

ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों की तरह कोरोना मरीजों को लगाए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी शहर में जोरों पर है। पांच हजार रुपये के इंजेक्शन को 25 से 30 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा ही गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पिछले दिनों आरडी सिटी इलाके से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जितेंद्र, राजकुमार एवं कमल किशोर को जबकि सेक्टर-40 इलाके से भरत सिंह को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा था। चारों आरोपी घरों में दवाइयां पहुंचाने व कभी-कभी नर्सिंग स्टाफ के तौर पर भी काम करते थे।
विज्ञापन


आरोपी भरत ने पूूछताछ में बताया है कि वह पांच हजार रुपये का इंजेक्शन खरीदकर कमलकिशोर को 10 हजार रुपये में बेचता था। कमलकिशोर इसी इंजेक्शन को 15 हजार रुपये में राजकुमार व राजकुमार जितेंद्र को 20 हजार रुपये में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ग्राहकों से इस इंजेक्शन के 25 से 30 हजार रुपये वसूलता था। भरत ने बताया कि वह पांच हजार में जिससे इंजेक्शन खरीदता था वह दुकानदार था, लेकिन उसकी लोकेशन की जानकारी उसे नहीं है। वीडियो कॉलिंग व फोन के माध्यम से उससे सौदा होता था। भरत के पकड़ में आने पर उस दुकानदार ने अपना फोन बंद कर लिया है। इससे उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

एक सदस्य के पकड़े जाने पर अन्य सतर्क हो जाते हैं। कालाबाजारी करने वालों की जड़ तक जल्दी पहुंचा जाएगा। ऐसे अपराधी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
- इंद्रजीत यादव, प्रभारी व डीएसपी, सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed