{"_id":"6a13041ab1fcfb371909213b","slug":"relief-from-traffic-jams-on-nh-48-new-lane-to-be-constructed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89066-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगी नई लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगी नई लेन
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी हाईवे पर बनवा रहा सर्विस रोड के साथ सड़क और नाल
नंबर गेम- 8 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस रोड के साथ हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक दो लेन की अतिरिक्त सड़क के साथ बरसाती नाले का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। डिप्टी मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे वाहन चालकों को जाम और जलभराव से राहत मिलेगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से एनएच-48 की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए योजना तैयार की गई है। एचएसआईआईडीसी के अनुसार, हाईवे की सर्विस रोड के साथ उसकी करीब 50 मीटर चौड़ी जमीन है। ऐसे में 15 मीटर जमीन पर सड़क और ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क एनएचएआई की सर्विस रोड के समानांतर बनाई जाएगी। दोनों सड़कों को मिलाकर यह मार्ग चार लेन का हो जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
सर्विस रोड के साथ कई ऑटो कंपनियां स्थित हैं। सड़क चौड़ी होने से उन्हें राहत मिलेगी और यू-टर्न लेने के लिए खेड़कीदौला नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में हीरो होंडा चौक के बाद केवल खेड़कीदौला टोल के पास ही यू-टर्न की सुविधा है। दूसरा नाला बनने से कंपनियों और सेक्टरों का पानी सीधे एनएचएआई के ड्रेन में नहीं जाएगा। बरसाती पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सकेगी। योजना के तहत एनएच-48 के साथ सेक्टर-34-35 फेज-7 में सनबीम कंपनी के सामने नरसिंहपुर चौक से कल्वर्ट नंबर-4 तक 1200 मीटर लंबे स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नरसिंहपुर गांव के दोनों ओर कई कंपनियां हैं। बारिश में सर्विस रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क और नाले के निर्माण से राहत मिलेगी। -बिजेंद्र प्रधान, नरसिंहपुर गांव
सरकार हाईवे पर जलभराव दूर करने के लिए कई कदम उठा रही है। एनएचएआई और जीएमडीए भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। इससे उद्योगों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी। -कृष्ण कुमार गुर्जर, प्रधान, ओबीसी मोर्चा भाजपा
बारिश में जलभराव के कारण कंपनियों का कामकाज प्रभावित होता है। नई सड़क और ड्रेन बनने से राहत मिलेगी। साथ ही खेड़कीदौला हाईवे तक यू-टर्न लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। -सतीश यादव, कारोबारी
गुरुग्राम से खेड़कीदौला की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। यदि सरकार के इंतजाम सफल रहे तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।-महाराम यादव, खेड़कीदौला