{"_id":"6a2c66b2303890522f03d0db","slug":"relief-from-heat-after-rain-yellow-alert-for-rain-for-two-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91194-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, दो दिनों बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, दो दिनों बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बृहस्पतिवार की रात को हुई बारिश ने लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत दिलाई है। पिछले एक सप्ताह से बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था, जिससे लोगों को दिन-रात गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को दिनभर हल्की धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही।
मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिससे आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। सुबह हुई बारिश लगभग छह मिमी दर्ज की गई।
दिनभर बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत मिली। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। सीपीसीबी के बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम का एक्यूआई 204 से 128 दर्ज किया गया जो कि श्रेणी में रहा।