फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief as bus service starts between Dhaula Kuan and Dharuhera.

Gurugram News: धौला कुआं से धारुहेड़ा के बीच बस सेवा शुरू होने से राहत

Thu, 09 Jul 2026 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Relief as bus service starts between Dhaula Kuan and Dharuhera.
दिल्ली परिवहन निगम की ओर से चलाई गई बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। धौला कुआं से धारुहेड़ा के बीच शुरू हुई नई इंटर स्टेट इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा से साइबर सिटी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से शुरू की गई इन बसों से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिली है।


इस बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा मानेसर, बिलासपुर और धारुहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को हो रहा है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाईयां हैं, जहां दिल्ली से भी कई लोग रोजाना नौकरी के लिए आते-जाते हैं। पहले सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को कई बार अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक एसी बसों के चलने से अब यात्रियों को आरामदायक और आसान सफर की सुविधा मिल रही है। इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के एक बस डिपो के असिस्टेंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि धौला कुआं से तीन बसें सुबह और तीन बसें शाम के समय चलाई जा रही हैं। इन बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed