{"_id":"649c1cf6c4b4f39909063ec5","slug":"relatives-thrashed-woman-threatened-to-kill-her-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8483-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला के साथ रिश्तेदारों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला के साथ रिश्तेदारों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
Wed, 28 Jun 2023 05:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने महिला को पीटा, जान से मारने की धमकी
पटौदी। ढाणी चित्रसेन में मंगलवार को घर में काम कर रही महिला से उसकी बहन और जीजा ने हाथापाई की। विरोध करने पर पति और सास ने उसकी पिटाई की दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने पति, सास के साथ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव ढाणी चित्रसेन निवासी डिंपल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी उसके जीजा दीपक व बहन निशा ने झगड़ा शुरू कर दिया है। इसके बाद पति मयंक व सास सुमित्रा ने जीजा और बहन के साथ मिलकर पिटाई करने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी उसकी पिटाई कर चुके हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह अपने सात साल के लड़के को लेकर नहीं गई तो वह उसे जान से मार देंगे। संवाद