फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registration for the youth festival can be done till November 5.

Gurugram News: युवा महोत्सव के लिए पांच नवंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Registration for the youth festival can be done till November 5.
गुरुग्राम। जिले में युवाओं की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने की तैयारियां जारी हैं। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में 6 और 7 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अनुदेशक विजयपाल ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां किसी भी राजकीय आईटीआई में 5 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागियों को पंजीकरण के साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो और बैंक खाता विवरण की प्रति जमा करनी होगी। महोत्सव में समूह लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा), कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला और लोक वाद्य यंत्र जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रिंसिपल ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में भाग लें और पंजीकरण की अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article