फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registration for Deen Dayal Lado Laxmi Yojana will begin today.

Gurugram News: आज से होगा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन

Thu, 25 Sep 2025 03:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Registration for Deen Dayal Lado Laxmi Yojana will begin today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखनगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बृहस्पतिवार से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू हो रही है। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हारट्रोन) के एप पर उपमण्डल नागरिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रुखनगर में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों से कहा गया है कि वह दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन कराएं। इसमें हर माह 2100 रुपए पात्र महिलाओं को मिलेंगे।

विभाग के प्रवक्ता अजय कुमार ने बताया कि सभी पात्र महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रुखनगर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आशा कार्यकत्री लेकर आएं। वह यह रिकॉर्ड रखें कि उनके क्षेत्र में ऐसी कितनी पात्र महिलाएं हैं और कितने रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए क्या क्या कागजात साथ लाने हैं, महिलाओं को यह जानकारी दें। आवेदन के दौरान महिला को स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के आधार विवरण, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन विवरण, वाहन स्वामित्व, बैंक विवरण जैसी जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed