फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Register for free pilgrimage to Hazur Sahib by May 10

Gurugram News: हजूर साहिब की निःशुल्क यात्रा के लिए 10 मई तक कराएं पंजीकरण

Thu, 07 May 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Register for free pilgrimage to Hazur Sahib by May 10
गुरुग्राम। जिले के उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर है जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक और पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार से कम है। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत ऐसे पात्र वरिष्ठ नागरिक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर आगामी 15 मई को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए जाने वाली रेलगाड़ी में निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं। यह विशेष रेलगाड़ी आगामी 15 मई को सिरसा से चलकर गुरुग्राम होते हुए नांदेड़ के लिए चलेगी।
विज्ञापन


डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें, इसके लिए पंजीकरण अवधि को 10 मई तक बढ़ाया गया है। गुरुग्राम जिले के श्रद्धालु स्थानीय रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी में सवार होकर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

इस योजना में पंजीकरण करने वाले श्रद्धालु अपने पति या पत्नी को भी अपने साथ ले जा सकते है। पात्र व्यक्ति सरल हरियाणा पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा आवश्यक है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed